होली पर मौसम में बड़ा बदलाव, दिल्ली में बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट का अनुमान

Delhi Weather :
Share

Delhi Weather : दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच होली पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि कुछ जगहो पर ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिल्ली में होली से एक दिन पहले और बाद में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच होली पर एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी व हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहो पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

कई राज्यों में मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है साथ ही उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बन रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा।

बारिश की संभावना

दिल्ली राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहो पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश होगी। कुछ जगहो पर भारी बारिश भी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। यहां ओले भी गिर सकते हैं।

बारिश की वजह से तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिल्ली एनसीआर में होली से एक दिन पहले और बाद में हल्की बारिश हो सकती है।

कई दिनों तक देखने को मिलेगा

मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन महेश पलावत ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव का असर अगले कई दिनों तक देखने को मिलेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लग जाएगा।

सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। यह इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

हल्की बारिश का अनुमान

वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार के दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार से शनिवार तक फिर हल्की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, सभी यात्रियों को बनाया बंधक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *