रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया दौरा, टैक्सी-ऑटो वालों को दी गुडन्यूज

Delhi : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का किया दौरा, टैक्सी-ऑटो वालों को दी गुडन्यूज
Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव घोषणा से पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑटोरिक्शा चालकों और कुलियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सुधार के उपायों का आश्वासन दिया।
कुलियों ने मंत्री को बांधी पगड़ी
अश्विनी वैष्णव के साथ भाजपा के दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा भी थे। वैष्णव ने कुलियों और ऑटो चालकों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया, वहीं कुलियों ने उन्हें और सचदेवा को पगड़ी बांधी। संवाद के दौरान रेलमंत्री ने ऑटो चालकों की समस्याओं को सुनते हुए पार्किंग शुल्क आधा करने और स्टेशन पर एक ‘आरामघर’ बनाने का वादा किया, ताकि सर्दियों और मानसून में उन्हें राहत मिल सके। कुलियों की कठिनाइयों पर भी ठोस समाधान का भरोसा दिलाया।
कुलियों के लिए 50 से ज्यादा रेस्ट रूम की व्यवस्था
- रेलमंत्री ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि सर्दी और बारिश से बचने के लिए आराम घर बनाए जाएंगे।
- रेलवे के कुलियों के लिए 50 से ज्यादा रेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे।
- मेडिकल फैसिलिटी को बेहतर किया जाएगा और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
- रेलवे स्कूलों में कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा की सुविधा भी दी जाएगी।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कुलियों और यात्रियों की जरूरतों को समान महत्व देते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये बदलाव न केवल कुलियों के काम को आसान बनाएंगे, बल्कि यात्रियों को भी एक सहज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी को बिना किसी बाधा के अपनी सेवाएं देने और सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें : BPSC मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिले, प्रशांत किशोर पर कसा तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप