Delhi NCR

Delhi-NCR Weather: 8 साल बाद अप्रैल में दिल्ली के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार शाम हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो इस मौसम में औसत से 10 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, 2015 के बाद से अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम रहा। 4 अप्रैल, 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में बारिश से तापमान कम

राजधानी में रविवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दिल्ली में अचानक से हुई बारिश से बचने के लिए जंतर मंतर का माहौल देखने लायक था। यहां पर अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए बड़े-बड़े बैनर की साहयता लेनी पड़ी ऐसी ही स्थिति दिल्ली पुलिस की भी रही।

Delhi-NCR में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

 आपको बता दें अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

Delhi-NCR में गिरा तापमान

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: CM बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

Related Articles

Back to top button