संसद भवन के बाहर एक शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल ले जाया गया

Share

Delhi : संसद भवन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आग लगाई। जिसके बाद वह पूरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अब पुलिस जांच – पड़ताल में जुट गई है। आग लगाने की वजह का पता लगा रही है। शख्स पूरी तरह से जल गया, जब पुलिस पहुंची तो उस स्थान से पेट्रोल भी मिला है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मधुप तिवारी ने बताया, “आज दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति ने रेल भवन के सामने चौराहे के गोल चक्कर पर पार्क में खुद को आग लगा ली। जब वह पार्क से भागकर बाहर आया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों, रेल भवन में तैनात RPF कर्मियों और कुछ लोगों ने उसे कंबल ओढ़ाकर आग बुझाई।

उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए RML अस्पताल भेजा गया। हमें उसके पास से कुछ कागजात मिले हैं… यह दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश का मामला है। हमें उसके पास से बरामद कागजात के जरिए तीन मामलों का संदर्भ मिला है, जिसमें 2021, 2022 और 2024 का मामला है। उसका आरोप है कि उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है और पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। वह आज ही बड़ौत से आया है… हमने अस्पताल से बात की है, उसे उच्च स्तरीय उपचार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पूरे विश्व में भारत को परमाणु संपन्न होने का गौरव अटल जी के समय में प्राप्त हुआ था: CM पुष्कर सिंह धामी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप