Delhi NCRराज्य

दिल्ली-मेरठ की दूरी अब केवल 55 मिनट में: पीएम मोदी ने ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का फुल स्ट्रेच किया उद्घाटन

Namami Bharat Rapid Rail : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे 82 किलोमीटर के रास्ते पर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ की सेवा शुरू हो गई है. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है. इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में आम लोगों के लिए शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद उसमें सफर भी किया. इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे. उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की.

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें लगभग 80% ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. इस सेवा के तहत दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा का समय अब केवल 55 मिनट रहेगा. दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है, जहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें और QR कोड आधारित टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कुल छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं, ताकि आने वाले समय में दिल्ली-अलवर और दिल्ली-करनाल रैपिड रेल सेवाओं को भी यहां से जोड़ा जा सके. नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. प्रीमियम कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट की सुविधा दी गई है, साथ ही धूप से बचने के लिए ब्लाइंड पर्दों की भी व्यवस्था की गई है.

रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच

आपको बता दें कि नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच भी बनाए गए है. इन कोचों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सामान रखने की जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button