दिल्ली की बाढ़ हुई जानलेवा! जहांगीरपुरी में डूबने से 3 बच्चों की मौत

दिल्ली में बाढ़ जानलेवा होते जा रही है। बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत की ख़बर आ रही है। बच्चों की पहचान आशीष, निखिल और पीयूष के रुप में हुई है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर ये हादसा हुआ वहां मेट्रो का काम चल रहा है। बारिश और बाढ़ के कारण यहां काफी पानी भर गया था। तीनों बच्चे उसी जगह नहाने के लिए गए थे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बच्चों की पहचान आशीष, निखिल और पीयूष के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि हादसा कैसे हुआ है? शुरुआती जांच में इतना ही सामने आया है कि तीनों बच्चों पानी में नहाने के लिए गए थे।
फिलहाल पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यमुना किनारे से लगभग 23 हजार लोगों को निकाला गया है।
बता दें कि दिल्ली में यमुना के निकटवर्ती इलाकों से गुरुवार तक कुल 23,692 लोगों को निकाला गया, क्योंकि जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बताया कि वर्तमान में 21,092 लोग तंबू और आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 12 टीमों ने गुरुवार को 1,022 व्यक्तियों को बचाया। NDRF के DIG मोहसिन शाहिदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘बाढ़ BJP द्वारा रची गई गहरी साजिश’, AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला