Delhi Election 2025 : दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका
Delhi Election 2025 : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू हुई
मंगलवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू हुई थी. सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई थी कि दिल्ली कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता शरद पवार के घर पहुंचे. जिसके बाद ये कयास लगने और तेज हो गए कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।
संभावना को खारिज कर दिया
इससे पहले भी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं। लेकिन एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा। वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया हैं।
यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाबी संस्कृति एक व्यापक अवधारणा है : कुलतार सिंह संधवां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप