दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को मिली नई जिम्मेदारी, CM केजरीवाल ने सौंपा ये नया विभाग 

Share

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रियों के विभागों में आंशिक फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली, शिक्षा, महिला, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के अलावा अब जनसंपर्क विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। इनसे पहले यह विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत देख रहे थे।

आतिशी के पास अब नौ विभाग

गौरतलब है कि आतिशी के पास अब दिल्ली सरकार के नौ विभागों की जिम्मेदारी आ गई है। इन विभागों को महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा और जन सम्पर्क विभाग शामिल हैं।

बता दें कि जेल जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली सरकार में दो मंत्री पद खाली होने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘नई संसद, तानाशाह का दरबार’, पहलवानों के समर्थन में बोले AAP सांसद संजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *