Delhi Borewell Accident: दिल्ली के केशवपुर मंडी में बड़ा हादसा, 40-फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरा

Delhi Borewell Accident
Share

Delhi Borewell Accident: दिल्ली के केशवपुर मंडी इलाके में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। रविवार को बच्चा 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। उसे बाहर निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौजूद हैं। रेस्क्यू कार्य निरंतर जारी है।

बोरवेल केशवपुर मंडी में दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट में है। NDF टीम इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह के साथ स्थान पर पहुंची है। NDF टीम बचाव कार्य में लगी हू है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने का कोई प्रयास नहीं हुआ है।

विकासपुरी पुलिस स्टेशन ने बताया कि “केशवपुर जल बोर्ड प्लांट के अंदर बोरवेल में एक शख्स के गिरने के संबंध में रात के दौरान विकासपुरी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड भी आए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर भेजी गई है। व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि कौन गिरा है।”

Delhi Borewell Accident: नया बोरवेल खोदकर बच्चे का किया जाएगा रेस्क्यू

NDF टीम का कहना है कि बोरवेल के पैरलल में एक और बोरवेल खोदने की तैयारी है। बच्चे को बोरवेल के भीतर से निकालना बहुत मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसकी गहराई चालिस फीट है। NDF की टीम को नए बोरवेल की खुदाई करने में लंबी अवधि लग सकती है।

ये भी पढ़े: PM Modi: शनिवार को पीएम मोदी ने किया काशी का दौरा, CM योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए