Delhi: संजय सिंह के रिहाई पर आप मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान, तानाशाही का देंगे मुंहतोड़ जवाब

Delhi

Delhi

Share

Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी। संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उनके पिता दिनेश सिंह ने कहा, मेरे परिवार, कार्यकर्ता और पार्टी के लिए यह एक खास पल है।

सजय सिंह की रिहाई पर बोले सौरभ भारद्वाज

Delhi: संजय सिंह के रिहाई पर आप मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान, तानाशाही का देंगे मुंहतोड़ जवाबआप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष करने का समय है। हमारे तीन शीर्ष नेता- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, हम जश्न नहीं मनाएंगे, हम संघर्ष करते रहेंगे। उन्होने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

AAP नेता संजय सिंह की रिहाई पर बोली मंत्री आतिशी

Delhi: जमानत के बाद तिहाड़ जेल से AAP नेता संजय सिंह की रिहाई होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ED से पूछा कि मनी ट्रेल कहां है? ED के पास कोई जवाब नहीं था और इसी कारण ED को कहना पड़ा कि हम जमानत का विरोध नहीं करते हैं और आज 6 महीने बाद संजय सिंह वापस आए हैं। संजय सिंह फिर से शेर की तरह दहाड़ेंगे और भाजपा की तानाशाही को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

जमानत के बाद तिहाड़ जेल से AAP नेता संजय सिंह की रिहाई होने पर AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि संजय सिंह AAP के शेर हैं, यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें एक फर्जी मुकदमे में बंद कर दिया। उन्होने कहा कि इस मुकदमे में कोई मनी ट्रेल नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा, ये जश्न का मौका नहीं है। हमारे और भी कई नेताओं को गैर-कानूनी तरीके से जेल में बंद किया गया है। जब तक AAP के सभी नेता बाहर नहीं आ जाते हैं, जश्न नहीं मनाया जाएगा, हम तब तक दोगुनी ऊर्जा से संघर्ष करेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता।

यह भी पढ़ें: संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से रिहा, कोर्ट ने लगाई ये तीन शर्तें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *