पिटकुल ने उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में दिए 11 करोड़ रूपए का चेक

Dehradun

Dehradun

Share

Dehradun : पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 11 करोड़ का लांभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था।

पिटकुल अधिकारियों को सीएम का निर्देश

साथ ही सीएम धामी कहा कि ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी पांच सालों में उत्तराखण्ड में राज्य की मांग के हिसाब से ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितम्बर 2024 में पिटकुल के जिन पांच नए उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया गया, उनके कार्यों में तेजी लाई जाए।

प्रत्येक वर्ष दिया जा रहा लाभांश

प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी.ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिटकुल ने पिछले वर्ष 2022-2023 में 26.99 करोड़ रूपए की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 141.67 करोड़ रूपए का लाभ अर्जित किया। पिछले तीन  वर्षों से उत्तराखण्ड शासन को प्रत्येक वर्ष 5 करोड़ रूपए का लाभांश दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिटकुल में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं।

वर्तमान में पिटकुल की ट्रॉसमिशन उपलब्धता भी 99.70 प्रतिशत है। निर्धारित राष्ट्रीय मानकों 98 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप पिटकुल को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन धनराशि के एक तिहाई भाग को विद्युत टैरिफ में छूट के रूप में सीधे दिए जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़े :Haridwar Jail Break Case : फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम, मददगार गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप