Uttarakhandबड़ी ख़बर

पूरे विश्व में भारत को परमाणु संपन्न होने का गौरव अटल जी के समय में प्राप्त हुआ था: CM पुष्कर सिंह धामी

Dehradun : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेई की जयंती पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने अटल जी के कार्यो और विचारों की बात की। उन्होंने कहा अटल जी ने अपने विचारों से हर विषय को एक नई दिशा देने का काम किया है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “अटल जी ने अपने कार्यों, विचारों और दूरदर्शितां से हर विषय को एक नई दिशा देने का काम किया है। पूरे विश्व में भारत को परमाणु संपन्न होने का गौरव उन्हीं के समय में प्राप्त हुआ था।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं लखनऊ में पढ़ा हूं तो मुझे उनके सानिध्य में रहने का अवसर मिला। वह एक अजातशत्रु थे।” उनका विशाल हृदय था। भारतीय राजनीति के क्षीतिज में ऐसे व्यक्तित्व रहें हैं जिन्होंने विभन्न परिस्थितियों में काम किया और अपना धैर्य व संतुलन नहीं खोया, और जो देश के प्रति जरूरी था उनको पूरा किया।

यह भी पढ़ें : कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button