Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी, 238 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 566 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से राज्य के सभी जिलों में यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

जनता से पुलिस की अपील

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हथियार बरामद करते हुए 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,652 तक पहुंच गई है.

इसके अतिरिक्त 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 171 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया. पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

411 दिनों में 59 हजार से अधिक गिरफ्तारियां

इस दौरान नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 411वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 998 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा, 21 किलोग्राम भुक्की, 616 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1840 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

इस अभियान के तहत पिछले 411 दिनों में कुल 59,175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इस दिशा में पुलिस की निरंतर और सख्त कार्रवाई को दर्शाता है. नशा मुक्ति के प्रयासों के तहत 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button