Other Statesराष्ट्रीय

Srinagar Bus Accident : श्रीनगर में CRPF की बस नहर में गिरी, सात जवान घायल, कई जवानों को आई चोटें

Srinagar Bus Accident : शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके डगपोरा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में CRPF के सात जवान घायल हो गए।

चालक ने गाड़ी से खोया नियंत्रण

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और बंकर वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर पड़ा। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।

कई जवानों को आई चोटें

घायल जवानों को तुरंत शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। मामले में अधिकक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी देशों पर 10% टैरिफ, ट्रम्प बोले-भारत के साथ डील में कोई बदलाव नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button