कांग्रेस ने लिखकर दिया था कि राम काल्पनिक है : जेपी नड्डा

Rajasthan: राज्य में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने यहां के जनता के मन में डर भर दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेसी हैं, जिन्होंने एफिडेविट पर लिखकर दिया था कि राम काल्पनिक है।
राजस्थान में सर तन से जुदा के नारे लगते हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि यहां की सरकार ने लोगों को केवल एक चीज दी है और वह है जनता के मन में डर। आज राजस्थान में जगह-जगह सर तन से जुदा के नारे लगते हैं और मंदिरों पर बुलडोजर चलता है। यहां की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है।
राजस्थान में सबसे अधिक रेप के मामले
जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में नंबर एक पर है। यहां देश में सबसे अधिक रेप के मामले सामने आते हैं। कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार। कांग्रेस का मतलब है आपके हकों पर डाका। यह सीएम अशोक गहलोत के अकेले की बात नहीं है। बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की नस्ल ही यही है।
कांग्रेस पार्टी का पता लापता है
नड्डा ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपको यह तय करना पड़ेगा कि कौन आपका रक्षक है और कौन आपका भक्षक है। मुझसे कई बार लोग पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी का पता क्या है, तो मैं जवाब देता हूं कि कांग्रेस पार्टी का पता लापता है। कांग्रेस के राज में बिजली लापता है, सड़क लापता, पानी लापता, विकास लापता सब कुछ लापता है। कांग्रेस पार्टी में एक ही चीज का पता है वह है भ्रष्टाचार।
कांग्रेसी नेताओं को राम याद आने लगे हैं
नड्डा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना में भी 450 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। आजकल हमारे बहुत से कांग्रेसी नेताओं को राम याद आने लगे हैं। ये वही कांग्रेसी हैं, जिन्होंने एफिडेविट पर लिखकर दिया था कि राम काल्पनिक हैं। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
यह भी पढ़ें – Jharkhand: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के रद्द किए जाने से नाराज हुए सिख, आंदोलन की दी चेतावनी