Uttar Pradeshराज्य

पिता की हत्या के आरोपी बेटे अक्षत का कबूलनामा- ‘गलती से हुई हत्या, बहन का कोई हाथ नहीं’

Father Murder Accused : लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद अक्षत ने पिता के शव को दो हिस्सों में काटा और आधा हिस्सा अपनी ब्रेजा गाड़ी की डिग्गी में भरकर काकोरी ले गया, जहाँ उसने शव को जलाकर नष्ट कर दिया.

पुलिस ने बुधवार को आरोपी को लोकबंधु अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. अस्पताल ले जाते समय ‘मीडिया’ के कैमरे के सामने अक्षत ने इस हत्या को ‘गलती’ बताया. हालांकि, जब उससे अपनी बहन की संलिप्तता के बारे में सवाल किया गया, तो उसने केवल सिर हिलाकर इंकार किया.

ब्रेजा गाड़ी में मिले संदिग्ध कागजात

जांच में यह भी पता चला कि शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी में पैथोलॉजी से जुड़े कुछ संदिग्ध कागजात भी रखे हुए थे. पुलिस का मानना है कि अक्षत ने बेहद शातिराना तरीके से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी ताकि जांच को गुमराह किया जा सके.

रिमांड के बाद नए खुलासों की उम्मीद

पुलिस अब गाड़ी की मूवमेंट और संदिग्ध कागजात की बारीकी से जांच कर रही है. रिमांड मिलने के बाद पुलिस उम्मीद कर रही है कि इस मामले में कई और बड़े खुलासे होंगे और हत्या में शामिल अन्य लोगों का भी पता चलेगा. फिलहाल, जांच प्रक्रिया तेजी से जारी है.

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button