Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टालरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर ( अभरावन) जिला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरन सिंह को 50000 रुपए रिश्वत की मांग करने के दोष में गिरफ्तार किया है.
यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद अमल में लाई गई है. शिकायत की पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि जिला एसएएस नगर के गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरन सिंह ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस के पास जब्त था, को थाना बनूड़ से छुडवाने के बदले 100000 रुपए रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता के बार-बार विनती करने पर दोषी सरपंच के साथ सौदा 50000 रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने रिश्वत सम्बन्धित पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली थी.
इस सम्बन्धित दोषी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज किया गया है. वक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगे वाली जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









