Delhi NCRराष्ट्रीय

एआई इम्पैक्ट समिट में सुनियोजित था हंगामा, अब तक 8 की गिरफ्तारी

AI Impact Summit : दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह प्रदर्शन सुनियोजित था। इस मामले में अब तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सहित आठ की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

ग्लोबल समिट के दौरान हंगामा

ग्लोबल समिट के दौरान 20 फरवरी को भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ कर प्रदर्शन किया जिस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। घटना के फौरन बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह प्रदर्शन सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था। कई राज्यों से तार जुड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

सीसीटीवी फुटेज की सहायता से प्रदर्शनकारियों की पहचान करके विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। अब तक 8 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा अपराधियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 191(1) और 192 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये धाराएं दंगा भड़काने और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में लगाया जाता है।

दिल्ली में भारत मंडपम

दिल्ली में स्थित भारत मंडपम सुरक्षा की दृष्टि से सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस बार के ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन यहीं हुआ था। इस दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ बड़ी वैश्विक कंपनियों के सीईओ और मालिक भी शामिल हुए थे। यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे। इससे विदेशों में भारत की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा।

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button