कॉमेडियन Sunil Grover की हुई हार्ट सर्जरी, Veteran Actress सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर जताया दुख

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। सभी को हसाने वाले सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है।
एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर फैंस को यह बुरी खबर दी। सिमी ग्रेवाल भी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की बहुत बड़ी फैंन हैं। उन्होंने लिखा “मुझे यह जानकर शॉक लगा है कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो इंसान हमे हंसाता है और दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस तरह से है। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह जल्द से जल्द ठिक हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है। मैं हमेशा से ही उनकी बहुत बड़ी फैंन रही हूँ।
ग्रोवर ने टीवी करियर की शुरुआत शो “चला लल्ला हीरो बनने” से की थी। सब टीवी के हिट साइलेंट शो “गुंटूर-गूं” में भी लोगों को काभी एंटरटेन किया था। लेकिन सुनील ग्रोवर पॉपुलर टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” के डॉ. मशहूर गुलाटी से ज्यादा फेमस हुए। वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। गजनी, बागी, हीरोपंती, भारत जैसी कई हिट फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल सुनील ग्रोवर मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं और सर्जरी के बाद उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सोशल मिडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।