बड़ी ख़बरविदेश

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Colombo News : पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका की राजनीति में गर्मी पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति के बेटे योषिता को भ्रष्टाचार के आरोपों में पुलिस ने पकड़ा है।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से श्रीलंका के राजनीति के गलियारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति के बेटे योषिता राजपक्षे को पुलिस ने एक संपत्ति खरीद मामले में हुए तथाकथित भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में योषिता राजपक्षे से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा पूर्व में नौसेना का अधिकारी भी रह चुका है। अब भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। नौसेना के पूर्व अधिकारी योषिता को उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी साल 2015 से पहले उनके पिता के राष्ट्रपति रहने के दौरान संपत्ति की खरीद में कथित कदाचार की जांच के बाद की गयी है। योषिता, महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में ये दूसरे नंबर के हैं।

इस मामले में पूछताछ की थी

योषिता राजपक्षे के चाचा एवं पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले सप्ताह पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की थी। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में मौलिक अधिकार संबंधी याचिका दायर की है। इस याचिका में उनकी सुरक्षा बहाल करने के लिए अदालती हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सरकार ने उनकी सुरक्षा में पिछले महीने काफी कटौती कर दी थी।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button