Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

CM Yogi : सीएम योगी आदित्यनाथ का कानपुर दौरा, 412 करोड़ की देंगे सौगात

CM Yogi : योगी आदित्यनाथ कानपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नगर निगम की जोन एक और पांच की बात करें तो 37 परियोजनाओं का शिलान्यस होगा। इसके अलावा नगर निगम के जोन एक दो तीन चार की बात करें तो 54 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ कानपुर जाएंगे। इस दौरान वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनका कार्यक्रम सीआसी मैदान में होगा। छात्रों को टैबलेट भी बाटें जाएंगे। लगभग 8000 छात्रों को टैबलेट बांटे जाएंगे। जो रोजगार मेला होता है। उसमें छात्रों को नौकरी दी जाती है। इसी को लेकर प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे। लगभग 1500 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे। मंगलवार को मर्चेंट हॉल निरीक्षण भी किया गया था। इसमें सीडीओ दीक्षा जैन, राजेश कुमार आदि शामिल थे। अधिकरियों के साथ कार्यक्रम को लेकर बैठक भी की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि 50 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। योगी आदित्यनाथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

ये भी पढ़ें : 30 तारीख को बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन, खुद कर दिया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button