
CM Yogi : योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह के संघर्ष को याद किया, वहीं सीएम ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा उन्होंने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि चुनौती और संघर्ष जब सामने होता है तो त्याग और बलिदान का जज्बा पैदा होता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई व्यक्ति कल्याण सिंह अचानक नहीं बन जाता. कल्याण सिंह बनने के लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और बलिदान का मार्ग चुनना पड़ता है। चुनौती और संघर्ष जब सामने होता है तो त्याग और बलिदान का जज्बा पैदा होता है, तब कोई भी ताकत आपको झुका नहीं सकती, आपका बाल भी बांका नहीं कर सकती है. एक अपार जनआस्था और विश्वास आपके साथ खड़ा होता है. इस अपार जनविश्वास के प्रतीक कल्याण सिंह बने।
आंदोलन के मार्ग से कतई नहीं हटे : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने उस समय की ताकतों का मुकाबला किया, विपरीत परिस्थितियों में काम किया, लेकिन श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के मार्ग से कतई नहीं हटे। अंततः परिणाम आज हमारे सामने है. आज उसकी सुखद अनुभूति पूरी दुनिया में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी कर रहे हैं।
Bharat Band: पुलिस ने ऐसी लाठी चलाई, SDM साहब की ही कर दी पिटाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप