Haryana

सोनीपत में सीएम सैनी का ऐतिहासिक संबोधन, गौशालाओं के लिए बड़ा ऐलान

Gaushala : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में आयोजित धर्मार्थ गौशाला के 126वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह पर्व सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का एक बेहतरीन अवसर है।

इतने करोड़ गौशालाओं को दिए जा चुके

मुख्यमंत्री ने गौशालाओं के लिए चारा अनुदान के वितरण के बारे में भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए की चारा राशि दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की 602 पंजीकृत गौशालाओं को 68 करोड़ 34 लाख रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सवा 11 वर्षों में 457 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि गौशालाओं को अनुदान के रूप में दी जा चुकी है। इस राशि को मिलाकर अब तक कुल 525 करोड़ 75 लाख रुपए की अनुदान राशि गौशालाओं को दी जा चुकी है।

7 नए पशु औषधालय

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार गौशालाओं के विकास, प्राकृतिक खेती और गोवंश के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बजट में 7 नए पशु औषधालय खोलने का भी प्रावधान किया गया है, साथ ही 4 नए राजकीय पशु चिकित्सालयों की भी घोषणा की गई है।

पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा

हरियाणा में अब 697 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें 4 लाख से ज्यादा बेसहारा गोवंश का पालन पोषण हो रहा है। इसके अलावा, 2026-27 में प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसर में परिवर्तित करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय गोकुल मिशन का भी समर्थन किया, जिसका उद्देश्य देसी नस्ल की गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Happy Holi 2026 : इन 5 ठंडाई से होली बनेगी शानदार, बच्चों के साथ बड़े भी रहेंगे तरो-ताजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button