
CM Nitish to Central Government: बिहार के सीएम ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों और एक कृषि वैज्ञानिक को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।
समाजवादी आंदोलन के बड़े नेता थे चौधऱी चरण सिंह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिये हमेशा समर्पित रहे।
नरसिम्हा राव ने रखी आर्थिक सुधारों की नींव
उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारों की नींव रखी। इससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
स्वामीनाथन ने कृषि क्षेत्र में किए महत्वपूर्ण कार्य
सीएम बोले कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है। वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Kaimur: ट्रेलर वाहन की टक्कर से पलटी यात्री बस, कई घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”