Cm Bhagwant Mann :पंजाब पुलिस की शानदार विरासत कायम, राज्य को नशा मुक्त बनाएं

Cm Bhagwant Mann

Cm Bhagwant Mann

Share

Cm Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (पी.पी.एस) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया है. डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) से पदोन्नत होकर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.पी.) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है.

पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल – Cm Bhagwant Mann

भगवंत सिंह मान नें कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल है और इसे राज्य से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय भी जाता है.

यह भी पढ़ें- इंदौर के राजवाड़ा में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, 3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति

नशों के खिलाफ देश की लड़ाई में पंजाब सबसे आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे है और पुलिस बल इस मिशन में अहम भूमिका निभा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है.

आने वाली पीढ़ियों को नशों के चंगुल से बचाना है

उन्होंने अधिकारियों से “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम की शानदार सफलता सुनिश्चित करने की अपील की और जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को नशों के चंगुल से बचाना समय की मांग है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी सार्वजनिक सेवा के प्रति उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप