Ayodhya News: अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प,जानें वजह

Ayodhya News: अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प,जानें वजह

Ayodhya News: अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प,जानें वजह

Share

Ayodhya News: जल्दी ही मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या दौरे पर गया था। जहां पर स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। और झड़प इस कदर बढ़ी की कांग्रेस के झंडे तक को नहीं छोड़ा गया।

कांग्रेस का झंडा तोड़ा दिया गया

गौरतलब है कि कांग्रेस नेताओं के अयोध्या दौरे के दौरान कुछ लोगों को अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा तोड़ते देखा गया। साथ ही अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। और यह एक शर्मनाक घटना है। और राम मंदिर सभी का है।

जानें पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?

बता दें, कि अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ हुए झड़प पर ,अयोध्या के SP मधुबन सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए आया था। जब प्रतिनिधमंडल के सभी सदस्य जन्मभूमि में दर्शन करने के लिए अंदर चले गए। तो बाहर कुछ लोग आपस में झगड़ा करने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग झंडा फहराने को लेकर बातचीत कर रहे थे। और बात न बनने पर झड़प हुई। हालांकि पुलिस द्वारा बताया गया कि जांच की जा रही है।

अयोध्या दर्शन करने गए थे कांग्रेस नेता

बताया जा रहा है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कई बड़े नेता मकर संक्रांति के मौके पर अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंचे थे। साथ ही सभी नेताओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई फिर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। वहीं अजय द्वारा बताया गया कि 22 जनवरी को जो कार्यकर्म है, उसमें हमारे चारों शंकराचार्य ने जाने मना कर चुके हैं। क्योंकि पीएम मोदी इसे अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/viral-video-and-viral-video-no-one-can-love-a-daughter-more-than-her-father-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें