मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजेंद्र साहू के परिवार को बंधाया ढांढस, हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

झारखंड: पिछले दिनों भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र साहू की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज राजेंद्र साहू के घर पहुंच कर परिजन को ढांढस बंधाया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ‘झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आए दिन नेता वकील और पत्रकारों की हत्या हो रही है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘सरकार के लोग कोयला पत्थर में पुरजोर तरीके से गोरखधंधे में व्यस्त हैं। इस कार्य में आईएएस अधिकारी भी शामिल है जिसका नतीजा है की आईएएस अधिकारी भी जेल की सलाखों के पीछे जा रहे हैं। झारखंड कानून का राज नहीं बल्कि माफिया सरकार को चल रही है। यही कारण है हत्या बलात्कार जैसी घटना हो रही है। अपराधी वसूली ही नहीं कर रहे हैं बल्कि ब्लॉक ऑफिस से लेकर सीएम ऑफिस तक उगाही कर रहे हैं। झारखंड में हो रही घटना काफी चिंतनीय है। आम जन अपने राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’
(लातेहार से अशीष वैद्य की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या ने राष्ट्रभक्ति का बांधा समां, कई पदाधिकारी हुए शामिल