Biharधर्म

Chhath Puja 2023: छठ का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2023: छठ महापर्व का आज तीसरा दिन हैं। 17 नवंबर से इस पर्व की शुरुआत हुई थी। इस पर्व की शुरुआत नाहय खाय से होती है इसके बाद खरना अर्घ्य और पारण किया जाता है। इसमें मुख्य तौर पर सूर्यदेव और छठ माता की पूजा की जाती है।  ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा से संतान प्राप्ति, संतान की रक्षा, सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। चार दिन तक चलने वाला ये महापर्व मुख्य रुप से बिहार झारखंड, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। 19 नंवबर यानी आज छठ का तीसरा दिना हैं। आज के दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है।

संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

इस बार 19 नवंबर यानी आज के दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आज के दिन सूर्यास्त की शुरुआत 05 बजकर 26 मिनट पर होगी। इस समय व्रती महिलाएं सूर्य सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। 

आज के दिन ऐसे करते हैं पूजा

छठ पर्व का तीसरा दिन जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। यह चैत्र या कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुबह से अर्घ्य की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पूजा के लिए लोग प्रसाद जैसे ठेकुआ, चावल के लड्डू बनाते हैं। छठ पूजा के लिए बांस की बनी एक टोकरी ली जाती है, जिसमें पूजा के प्रसाद, फल, फूल, आदि अच्छे से सजाए जाते हैं। एक सूप में नारियल, पांच प्रकार के फल रखे जाते हैं।

सूर्यास्त से थोड़ी देर पहले लोग अपने पूरे परिवार के साथ नदी के किनारे छठ घाट जाते हैं। छठ घाट की तरफ जाते हुए रास्ते में महिलाएं गीत भी गाती हैं। इसके इसके बाद व्रती महिलाएं सूर्य देव की ओर मुख करके डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा करती हैं। अर्घ्य देते समय सूर्य देव को दूध और जल चढ़ाया जाता है। उसके बाद लोग सारा सामान लेकर घर आ जाते है। घाट से लौटने के बाद रात्रि में छठ माता के गीत गाते हैं।

ये भी पढ़ें:Rashifal: मेष और कर्क राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, जानें अन्य का हाल

Related Articles

Back to top button