Chandu Champion First Look Out : लाल लंगोट में जोश भरी दौड़ लगाते नज़र आये कार्तिक आर्यन

Share

Chandu Champion First Look Out : कार्तिक आर्यन ने अपनी आनी वाली फिल्म का फर्स्ट पोस्टर अपने फैंस के साथ रिलीज़ किया। पोस्टर में एक बहुत ही अलग अंदाज़ में नज़र आये कार्तिक आर्यन।

Chandu Champion First Look Out :

कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में आता है। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की हैं , हर फिल्म में कार्तिक आर्यन को अलग किरदार में देखा गया है और इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने उन किरदारों को बखूबी निभाया भी है। आज के वक़्त में कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और ख़ास जगह बनाई है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनायी है। हाल फिलहाल में कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन की वजह से चर्चाओं में हैं। अब अभिनेता ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

कैसा है कार्तिक का फर्स्ट लुक :

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर बहुत मेहनत कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया है। कार्तिक आर्यन को लंगोट पहने रेस्लर के अवतार में देखना सरप्राइजिंग है । उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह पोस्टर रिलीज़ किया है। रिलीज़ हुए पोस्टर में कार्तिक लाल लंगोट में दौड़ लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वह इस लुक में काफी कॉंफिडेंट नज़र आ रहे हैं। यह पोस्टर काफी चौंका देने वाला है। पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में एक अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। वह इस फिल्म में काफी एक्स्ट्राऑर्डिनरी रोल प्ले करने वाले हैं। फैंस कार्तिक का यह नया लुक देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्ससिटेड भी हैं।

कब रिलीज़ हो रही है फिम :

कार्तिक आर्यन ने पोस्टर के साथ आने वाली मूवी की रिलीज़ डेट भी अनाउन्स कर दी है। कबीर सिंह और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है। यह फिल्म पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामियाब होती है या नहीं। फिल्म फैंस की उमीदों पर खरी उतरती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली के अस्पतालों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *