बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जम्मू में CRPF के जवानों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सोफ्ट लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस अंतरिक्ष अभियान पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मिशन को दक्षिण अफ्रीका से लाइव देख रहे थे।

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। ये पल देश के लिए गर्व का पल है जिसे लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़ेंChandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button