खुलासाः पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या, प्रेम संबंध का था मामला

Case Unfold
Case Unfold: खगड़िया पुलिस ने शुक्रवार को राजीव मंडल हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी सागर कुमार के अनुसार मृतक राजीव मंडल की पत्नी चंदा देवी ने ही अपने पति की गोली मरवाकर हत्या कराई थी। अपने दो प्रेमी अमन कुमार और पिंटू यादव द्वारा गोली मरवाकर पति की हत्या कराई थी।
एसपी ने कहा, पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता
एसपी ने कहा कि हत्याकांड के अनुसंधान में यह बाते सामने आई हैं कि राजीव हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता उसकी पत्नी है। बताया गया कि राजीव की पत्नी का अमन कुमार और पिंटू यादव से अवैध संबंध था। इसका विरोध करने को लेकर राजीव मंडल की हत्या हुई।
पत्नी सहित दो गिरफ्तार
हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदा देवी और उसके प्रेमी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी पिंटू की तलाश जारी है। इधर गिरफ्तार चंदा और अमन ने अपना गुनाह भी पुलिस के सामने कबूल किया है।
30 जनवरी को बरामद हुआ था शव
आपको बता दें कि बीते 30 जनवरी को पसराहा थाना इलाके के सतीश नगर रेलवे ट्रेक के पास राजीव मंडल का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर दो गोली मारी गई थीं। एसपी ने कहा कि राजीव मंडल की गोली मारकर हत्या हुई थी।
रिपोर्टः अनिश कुमार, संवाददाता, खगड़िया, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: गोपालगंज में बदमाशों ने हथियार के बल पर की लूट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”