Delhi NCRक्राइम

Delhi: कंझावला जैसे कांड में कार ने 320m तक युवक को घसीटा, दो की मौत

दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर से कंझावला कांड दोहराया गया है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक कार ने कथित तौर पर एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। आपको बता दें कि ये घटना गुरुवार रात हुई थी। हादसा में कार स्कूटी सवार अपनी छत पर लगभग 350m तक घसीटती चली गई थी। इस हादसे में एक स्कूटी सवार घायल हो गया था और एक अन्य पीछे बैठे व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हालांकि, दर्दनाक ख़बर ये है कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। शनिवार सुबह एएनआई के हवाले से ये जानकारी मिली है। आपको बता दें कि केशव पुरम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो चुकी है। FIR के मुताबिक टक्कर के इतनी तेज हुई थी कि स्कूटर सवार अपने दोपहिया वाहन की पायलट सीट से गिर कर कार की छत पर पहुंच गया।

Delhi Police

पुलिस ने ये जानकारी दी है कि बाइक सवार को कथित तौर पर करीबन 350 मीटर तक घसीटा गया था। पुलिस ने इस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: Incovacc Vaccine: फरवरी से दिल्ली को मिलेगी पहली नेजल वैक्सीन

(एएनआई से इनपुट्स के साथ)

Related Articles

Back to top button