यूक्रेन को हथियार देकर रूस को नहीं हरा सकते, पुतिन की अमेरिका-ब्रिटेन को दो टूक

Share

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को नाटो देशों की हथियार सप्लाई पर जोरदार हमला बोला है। पुतिन ने दो टूक-लहजे में कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार देकर रूस को नहीं हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को बाहरी देशों से हथियार मिल रहे हैं। यह चिंता की बात जरूर है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि रूस के पास जवाब देने के कई साधन हैं। पुतिन ने बताया कि रूस के पास हथियारों का जखीरा पड़ा हुआ है, जिसका अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। उन्होंने रूसी हथियार उत्पादन को लेकर भी पश्चिमी देशों को नसीहत दी।

हम जानते हैं कि यूक्रेन को कौन हथियार दे रहा

पुतिन ने कहा कि खतरे निश्चित रूप से मौजूद हैं। जब हथियारों की आपूर्ति किसी ऐसे देश को की जाती है जिसके साथ हम संघर्ष में हैं, तो यह हमेशा एक खतरा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि कौन सा देश यूक्रेन को किस हद तक हथियारों की आपूर्ति कर सकता है। पश्चिमी देशों के यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई पर पुतिन ने कहा कि हम इन डिलीवरी योजनाओं के बारे में देखते, सुनते और जानते हैं। आपने टैंकों की डिलीवरी के बारे में 10 लाख गोले का उल्लेख किया है। 10 लाख – यह बहुत है या थोड़ा? मेरे हिसाब से यह एक महत्वपूर्ण राशि है।

पश्चिमी देशों के दावों की खोली पोल

रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि मान लें कि अमेरिका हमारी जानकारी के अनुसार, प्रति माह लगभग 14000 से 15000 गोले का उत्पादन करता है। हमारे अनुमान के मुताबिक यूक्रेनी सेना दुश्मनी में प्रति दिन 5000 गोले तक का इस्तेमाल करती है। ऐसे में इतनी डिलीवरी कितने दिनों में होगी और यूक्रेन उतने गोलों से कितने दिनों तक युद्ध लड़ पाएगा। पुतिन ने पश्चिमी देशों की कथनी और करनी में आंकड़ों का उदाहरण देकर अंतर समझाने की कोशिश की।

यूक्रेन को हथियार देने पर जताई नाराजगी

उन्होंने बताया कि रूसी सैन्य उत्पादन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी स्पीड इतनी ज्यादा है, जिसकी कई लोगों ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में रूसी उद्योग तीन गुना अधिक गोले-बारूद का उत्पादन करेगा। यहां तक कि यह तीन गुना से भी ज्यादा होगा। पुतिन ने कहा कि हम हथियारों की आपूर्ति के बारे में इस दृष्टिकोण से चिंतित हैं कि यह संघर्ष को लंबा करने का एक प्रयास है। किसी भी कीमत पर हथियारों की आपूर्ति शायद निर्णय सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी राय में, यह केवल एक बड़ी त्रासदी को जन्म देगा।

ये भी पढ़े: हमले का अलर्ट देख बुलेट प्रूफ कंटेनर में घुसे इमरान, लाहौर में किया शक्ति प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *