बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Cabinet : पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की हुई बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर चर्चा

Cabinet : पश्चिम एशिया में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। खाड़ी देशों में संकट बढ़ता जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत पर असर पड़ सकता है। अगर युद्ध होता है तो अंतराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ सकते हैं। इसी को ही देखते हुए पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई है।

सत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक हुई। इस बैठक में उन सभी मसलों पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि इजरायल ईरान का जंग का खतरा मंडरा रहा है। अगर ऐसा होता है तो खाड़ी देशों में तेल का भंडार है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। अगर दाम बढ़ते हैं तो सभी देशों पर असर पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका चीन रूस जैसे कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

मध्य पूर्व में..

भारत मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है। भारत सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का अनुरोध कर रहा है। इसी को लेकर भारत ने बयान दिया था। इसके साथ ही भारत ने कूटनीति के जरिए सुलझाने की बात की। भारत ने अपने बयान में कहा है कि इस टकराव को व्यापक रूप नहीं लेना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC ने भी बैठक की थी। ईरान ने इजरायल पर 200 मिशाइलें दागीं हैं। ऐसे में इजरायल बदला लेनी की बात कर रहा है। ऐसे में सभी को चिंता है कि ईरान और इजरायल में युद्ध शुरू न हो जाए।

Prayagraj News : नाबालिग की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button