Stock Market Closing: ऐतिहासिक हाई पर क्लोज हुआ शेयर बाजार, Sensex पहली बार 72,000 के पार, बैंकिंग स्टॉक ने लगातार दूसरे दिन भरा जोश

Stock Market Closing On 27 December 2023: भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में आज के कारोबारी सत्र में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है जिसके चलते बाजार के सभी प्रमुख इंडेक्स ऐतिहासिक हाई पर बंद हुए हैं. सेसेक्स 72,000 के आंकड़े के पार पहुंचा तो वहीं निफ्टी 21,675 अंकों के साथ न्यू हाई पर जा पहुंचा. बैंक निफ्टी भी नए हाई तक पहुंचने में कामयाब हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 701 अंकों के उछाल के साथ 72,038 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 206 अंकों के उछाल के साथ 21,647 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर का हाल
आज के कारोबारी दिन में बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते 600 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई. साथ ही बैंक निफ्टी 48,347 के नए हाई पर पहुंचा. बैंक निफ्टी 1.17 फीसदी या 557 अंकों की बढ़त के साथ 48,282 अंकों पर बंद हुआ है. इसके अलावा ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्सइंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली है. जबकि ऑयल एंड गैस, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. आज के कारोबार में भी मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर तेजी के साथ और 3 गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 40 शेयर तेजी के साथ और 10 गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 72,038.43 | 72,119.85 | 71,473.65 | 0.98% |
BSE SmallCap | 42,286.91 | 42,501.58 | 42,107.64 | 0.20% |
India VIX | 15.56 | 15.73 | 14.47 | 6.00% |
NIFTY Midcap 100 | 45,558.95 | 45,781.60 | 45,341.55 | 0.38% |
NIFTY Smallcap 100 | 14,933.35 | 14,989.90 | 14,821.90 | 0.45% |
NIfty smallcap 50 | 7,002.05 | 7,022.05 | 6,936.30 | 0.49% |
Nifty 100 | 21,815.45 | 21,834.70 | 21,678.40 | 0.92% |
Nifty 200 | 11,727.00 | 11,737.00 | 11,659.85 | 0.84% |
Nifty 50 | 21,654.75 | 21,675.75 | 21,495.80 | 1.00% |
Stock Market Closing 27 December: मार्केट कैप में उछाल
शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते बाजार के मार्केट कैपिटलाईजेशन (Market Capitalisation) में उछाल देखने को मिला है. बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों (Listed Companies) का मार्केट कैप (Market Cap) 2.23 लाख करोड़ रुपये की उछाल के साथ 361.30 लाख करोड़ रुपये पर जाकर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 359.07 लाख करोड़ रुपये रहा था.
चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स
आज के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट 4.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.53 फीसदी, भारती एयरटेल 2.15 फीसदी की तेजी के साथ क्लोज हुए हैं जबकि एनटीपीसी 1.21 फीसदी, आईटीसी 0.39 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.07 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है.