डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की हुई मां के चप्पलों से धुनाई, वीडियो वायरल

Share

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यूट्यूब पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही खुद का ही फनी वीडियो क्रीएट करती नजर आ रही है।

Nora Fatehi
Share

Bollywood News: नोरा फतेही बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) की अदाओं का हर कोई दीवाना है। उनके डांस के चर्चें हर तरफ फैले हुए है। नोरा फतेही कभी रिएलटी शो में अपने जलवे बिखेरती हैं, कभी अपने डांस से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती है, तो कभी अपने नखरीले अंदाज से सब का मन मोह लेती हैं। उनकी फैन फॉलोअिंग को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वह असल जिंदगी में बहुत चुलबुली हैं। लेकिन हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर वह डांस करते नहीं बल्कि अपनी मां की चप्पल से मार खाते नजर आ रही हैं।

credit by- Nora Fatehi youtube

नोरा की हुई मां से धुनाई

दरअसल नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यूट्यूब पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही खुद का ही फनी वीडियो क्रीएट करती नजर आ रही है। नोरा फतेही एक तरफ अपने स्टाइल में है। वहीं दूसरी तरफ वह अपनी मां का किरदार भी खुद ही निभा रही हैं। वीडियो में नोरा अपनी मां के रोल में अपने ऊपर शादी का प्रेशर डालते हुए दिख रही हैं। वहीं नोरा का किरदार निभाते हुए कई लड़कों की फोटो देख कर उनको रिजेक्ट करते हुए और नो-नो करते वह वीडियो में नजर आ रही हैं।

Nora Fatehi का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो पर नोरा (Nora Fatehi) के फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने नोरा के इस वीडियो पर लिखा है- मां का सबसे आसानी में उपलब्ध होने वाला हथियार है चप्पल। जो वैसे तो नहीं मिलती। मगर मारने के वक्त सबसे पहले मिल जाती है। वहीं दूसरे यूजर ने नोरा से ये कहा कि आपको कपिल का शो ज्वाइन कर लेना चाहिए। इस कॉमेडी को देखने के बाद लोग सीरियल को देखना भूल जाएंगे। एक यूजर ने ये भी कहा है कि नोरा एक अच्छी डांसर के साथ-साथ एक बेहतरीन कॉमेडियन भी है। आपको बता दें की नोरा के इस फनी वीडियो पर फैंस का जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है।