बड़ी ख़बर

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का दोहरा चरित्र आया सामने, महिला के साथ अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल

चाल चरित्र और सम्मान की बात करने वाले बीजेपी नेता के काले करतूतों का वीडियो सोशल मीडिया पर आग के धुंएं की तरह वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के उसूलों का मजाक उड़ाते हुए बीजेपी नेता  ने ऐसा काम किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी हाई राइज सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। केवल इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी महिला के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें गंदी से गंदी गालियां तक दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला को धमकी भी दी है। नेता जी यहां भी नहीं रुके बल्कि उस महिला को सत्ता की हनक दिखाते हुए धमकी भी दे डाली।

ये भी पढ़ें: Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर ,जानिए कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेंने कब चलेंगी

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले दे रहें हैं गालियां

महिला दिवस पर बधाई और अब गालियां सुनने में थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा, लेकिन यह एक सच्चाई है। यहां तक की भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला दिवस पर पोस्टर के जरिए महिलाओं को बधाई भी दी थी।  मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताःयत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः मंत्र का भी प्रयोग किया था। इस मंत्र से दूर उनकी सच्चाई अब सामने आ गई है। इसके विपरीत वो एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनका अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला को गंदी गालियां देते हुए धमकी तक दे रहे हैं। इससे उनके दोहरे चरित्र का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: एक ही परिवार से निकले 4 अफसर बच्चे, देश के लिए बने गौरव, जानिए कौन हैं ये सूरमा ?

Related Articles

Back to top button