बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे : विजय कुमार सिन्हा

Bihar Politics :

बिहार को जिन लोगों ने लूटा है वो बच नहीं पाएंगे

Share

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे। चाहे कोई नेता हो या अधिकारी।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को नागपुर में भड़की हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए। नागपुर के चिटनिस पार्क में भड़की हिंसा के बारे में पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने यह टिप्पणी की। मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने की अफवाह के बाद हिंसा भड़की थी।

यह घटना बेहद निंदनीय

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। हमें उन लोगों की विचारधारा से खुद को दूर रखना चाहिए जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ काम किया और इसे हटाने की कोशिश की। हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना चाहिए। हम सभी को भारत के 21वीं सदी का गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

चाहे कोई नेता हो या अधिकारी

वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी व तेजप्रताप यादव को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे। चाहे कोई नेता हो या अधिकारी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की यह खुली चेतावनी है कि जिसने जनता की कमाई को लूटा है उसे सजा मिलेगी। बिहार में गुंडाराज नहीं चलने दिया जाएगा। कानून अपना काम करता है। ईडी सीबीआई इनकम टैक्स ये संवैधानिक संस्थाएं है जिनका सम्मान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का डर फैलाकर देश को खत्म करने जा रहे हैं ये लोग : संजय राउत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें