Advertisement

UP News: सपा कार्यालय के बाहर लगा विवादित पोस्टर “गर्व से कहो हम शूद्र हैं”

UP News : सपा कार्यालय के बाहर लगा विवादित पोस्टर ' गर्व से कहो हम शूद्र है '

UP News : सपा कार्यालय के बाहर लगा विवादित पोस्टर ' गर्व से कहो हम शूद्र है '

Share
Advertisement

UP: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस को लेकर शुरू हुआ विवाद ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब लखनऊ के सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें लिखा था “गर्व से कहो हम शूद्र हैं”। इसे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से लगाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने पोस्टर पर अपने नाम के आगे डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल लिखवाया है।

Advertisement

“हमें जो आपत्ति है, उस पर सदन में सवाल पूछेंगे”- अखिलेश यादव

वहीं, मंगलवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो UP के सीएम योगी से विधानसभा में इस महाकाव्य की एक चौपाई में इस्तेमाल किए गए ताडऩा शब्द की व्याख्या पूछेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा, हमारे सीएम एक संस्थान से निकले हैं और वो योगी हैं। इन्होंने कहा कि, “उनसे पूछूंगा की रामचरितमानस में जिन पंक्तियों का जिक्र इस वक्त चल रहा है, उनमें ताडऩा शब्द का इस्तेमाल किन लोगों के लिए किया गया है। वो किन लोगों पर लागू होता है।” उन्होंने आगे कहा, “ये हमारा और आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है। उसका अपना एक इतिहास रहा है। हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं। जिस पर हमें आपत्ति है, उस पर हम सदन में पूछेंगे। जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है, उसके बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है।”

ये भी पढ़ें: BHU : छात्राओं ने हाथ में डंडा लेकर निकाला मार्च

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “अखिलेश इस तरह से दलितों की सहानुभूति लेना चाहते हैं।” पोस्टर को लेकर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, “जब धर्मग्रंथों में लिखा है कि चार प्रमुख वर्ग हैं, पहला क्षत्रिय, दूसरा ब्राह्मण, तीसरा वैश्य और चतुर्थ शूद्र…तो इसमें शूद्र होने पर गर्व करने में कौन सी दिक्कत है।”

हालांकि, आपको बता दें कि पोस्टर किसने और क्यों लगाया इस बात का पता नहीं चल पाया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर धर्माचार्यों पर उठाया सवाल

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने 31 जनवरी को एक बार फिर नया ट्वीट कर धर्माचार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा, “क्या अपमानित होने वाले 97% हिन्दुओं की भावनाओं पर अपमानित करने वाले 3% धर्माचार्यों की भावनायें ज्यादा मायने रखती हैं।”

यहां देखें ट्वीट :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें