UP Board 10th, 12th Result 2022: इंतजार खत्म, आज आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट?

UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के नतीजों (UP Board Result 2022) का बेसब्री से इंतजार है। करीब 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स नतीजों के इंतजार में हैं। यूपी बोर्ड के नतीजों की तारीख को लेकर नई जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया जायेगा। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
आज आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट?
बता दें कि लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result 2022) की ओर से अब कभी भी दसवीं-बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तारीखों का एलान किया जा सकता है। तारीखें जारी होने के एक या दो दिन के भीतर ही बोर्ड परिणाम भी जारी कर देगा। करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
Read Also:- UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख तय! इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, द्वारा यूपी बोर्ड का रिजल्ट यूपी बोर्ड के आधिकारिक साइट पर अपलोड की जाती है। तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से चेक कर सकेंगे अपने रिजल्ट..
UP Board रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक चीज जैसे रोल नंबर और DOB (डेट ऑफ बर्थ) आदि भरें।
ऐसा करते ही परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
अपने परिणाम को Download कर प्रिंट निकलवा लें।
9 जून 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया जायेगा रिजल्ट?
जानकारी यह भी सामने आ रही कि जून के दूसरे सप्ताह में छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। जून के दूसरे सप्ताह में बोर्ड (UP Board Result 2022) के परिणाम घोषित किए जा सकते है। बता दें बोर्ड की परीक्षा देने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोरोना महामारी और प्रदेश में हो रहे चुनाव के कारण गत वर्ष परीक्षा थोड़ी देर से शुरु हुई थी जो 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चली।