Advertisement

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख तय! इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम

Share

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया जायेगा। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है।

UP Board Result 2022
Share
Advertisement

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 जून 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया जायेगा। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे।

Advertisement

यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Result 2022) की ओर से अब कभी भी दसवीं-बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तारीखों का एलान किया जा सकता है। तारीखें जारी होने के एक या दो दिन के भीतर ही बोर्ड परिणाम भी जारी कर देगा। करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी यह नहीं बता पा रहे हैं कि रिजल्ट किस दिन घोषित होगा। परिणाम तैयार होते ही इसकी सूचना दी जाएगी।

Read Also:- UP Board के छात्रों के लिए खुशखबरी, जून के अंत तक जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे UP Board परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, द्वारा यूपी बोर्ड का रिजल्ट यूपी बोर्ड के आधिकारिक साइट पर अपलोड की जाती है। तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से चेक कर सकेंगे अपने रिजल्ट..

UP Board रिजल्‍ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक चीज जैसे रोल नंबर और DOB (डेट ऑफ बर्थ) आदि भरें।

ऐसा करते ही परिणाम स्‍क्रीन पर आ जाएगा।

अपने परिणाम को Download कर प्रिंट निकलवा लें।

9 जून 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया जायेगा रिजल्ट?

जानकारी यह भी सामने आ रही कि जून के दूसरे सप्ताह में छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है। जून के दूसरे सप्ताह में बोर्ड (UP Board Result 2022) के परिणाम घोषित किए जा सकते है। बता दें बोर्ड की परीक्षा देने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोरोना महामारी और प्रदेश में हो रहे चुनाव के कारण गत वर्ष परीक्षा थोड़ी देर से शुरु हुई थी जो 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *