Advertisement

ट्रम्प ने अपने वकील पर किया 4000 करोड़ का केस

Share
Advertisement

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर 4,097 करोड़ रूपए का केस किया है। उन पर अपने क्लाइंट का भरोसा तोड़ने और ‘द ट्रम्प आर्गनाइजेशन’ के साथ किए गए गोपनीय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है दरअसल, माइकल कोहेन पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ बनाए गए पॉर्न स्टार से जुड़े केस के मुख्य गवाह हैं। उन्होंने जूरी के सामने कई ऐसी जानकारियां दीं, जिनके आधार पर ट्रम्प के खिलाफ न्यूयॉर्क की मैनहैटन कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉ एक्सपर्ट एलेन सी यरोशेफ्स्की का कहना है कि ट्रम्प ने कोहेन पर दबाव बनाने के लिए ये मुकदमा दायर किया है।

Advertisement

इसके पहले 2018 में कोहेन को धोखाधड़ी और इलेक्शन कैंपेन में इस्तेमाल होने वाले फंड में गड़बड़ी करने के आरोप में दोषी ठहराए गया था। उन्हें तीन साल की जेल हुई थी। साथ ही जुर्माना भी देना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद वो ट्रम्प के आलोचकों में गिने जाने लगे। ट्रम्प पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का केस चल रहा है। कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया था। इस केस की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

ट्रम्प केस में 5 अहम तारीखें, जानिए आगे क्या…

9 मई तक आरोपों से जुड़े सबूत पेश किए जा सकते हैं
8 जून तक ट्रम्प अपने बचाव के लिए सबूत दे सकते हैं
8 अगस्त तक ट्रम्प की टीम केस खारिज करने की याचिका लगा सकती है।
19 सितंबर तक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका पर विरोधी पक्ष दलील देगा।
4 दिसंबर को जज मर्चेन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रम्प इस दिन कोर्ट में पेश होंगे।
ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें