Advertisement

Dussehra 2022: आज है दशहरा का त्योहार, जानें पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2022
Share
Advertisement

Dussehra 2022: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय को बताता है। दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशमी तिथि पर भगवान राम ने रावण का वध कर किया था और माता सीता को वापस लेकर आए थे, जिसकी खुशी में हर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दशहरा 05 अक्टूबर को है। इस दिन देशभर में रावण दहन होगा।

Advertisement

जानें पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

आज दशहरा (Dussehra 2022) को शस्त्र पूजा का विधान है। आज शस्त्र पूजा आप सुबह से लेकर दिन में 11 बजकर 09 मिनट तक कर सकते हैं, जब तक कि ​ दशमी तिथि है। हालांकि इस दिन विजय मुहूर्त में भी यह पूजन कर सकते हैं। आज विजय मुहूर्त दोपहर 02:07 बजे से लेकर दोपहर 02:54 बजे तक है। दशहरा के दिन शाम को प्रदोष काल में रावण का पुतला दहन किया जाता है। पुतला दहन का सही समय सूर्यास्त से लेकर रात 08 बजकर 30 मिनट तक होता है। इस समय में आपको पुतला दहन कर लेना चाहिए।

दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व

आज के दिन दुर्गा मां की प्रतिमाओं (Dussehra 2022) का विसर्जन करने का विधान है। जो लोग अपने घरों में नवरात्रि का कलश स्थापना किए हैं या दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना किए हैं, वे आज दशहरा पर उनका विसर्जन करेंगे, ताकि मां दुर्गा अपने मायके से विदा होकर ससुराल यानि कैलाश पर्वत पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ चली जाएं। फिर उनको अगले साल पृथ्वी पर अपने मायके आने का निमंत्रण भेजा जाएगा। मां दुर्गा आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को पृथ्वी लोक पर आती हैं और 09 दिनों तक रहने के बाद दशमी को वापस विदा होकर चली जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *