बड़ी ख़बरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Delhi: Monkeypox पसार रहा पैर, LNJP अस्पताल में भर्ती मिला पाई गई संक्रमित

नई दिल्ली: Monkeypox धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है। दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरल का पांचवा मरीज मिला है। यहां लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में भर्ती महिला संक्रमित पाई गई है। इस महिला को तेज बुखार और हाथ में दाने होने के बाद LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हांलाकि, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

बता दें कि, दिल्ली में यह दूसरी महिला है, जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स संक्रमण के अन्य तीनों मरीज पुरुष हैं। वहीं दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को LNJP अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

LNJP हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स वायरस तब फैलता है जब कोई व्यक्ति किसी इंसान, जानवर या वायरस से दूषित किसी भी सामग्री के वायरस के संपर्क में आता है। यह वायरस मानव शरीर में मुंह, आंख या नाक या फिर यहां तक ​​कि टूटी हुई त्वचा (जो कि आमतौर पर दिखाई नहीं देती) के जरिए प्रवेश करता है।

Related Articles

Back to top button