Advertisement

केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल के साथ आई कांग्रेस, विपक्षी दलों की बैठक में आप होगी शामिल

Share
Advertisement

विपक्षी दल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में अपनी दूसरी बैठक करने जा रहे हैं। तो इसी बीच कांग्रेस ने दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लाए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। आपको बतादें केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश करने वाली है। अरविंद केजरीवाल इसके खिलाफ विपक्ष का समर्थन जुटा रहे हैं। कांग्रेस का साथ मिलने के बाद AAP ने तय किया कि वो बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होगी।

Advertisement

राघव चड्ढा ने क्या कहा

सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में ये फैसला लिया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह सोमवार शाम को बंगलुरु जाएंगे। दरअसल, बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को बैठक का आयोजन होना है। इसमें अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर फैसला लिया जाएगा।

राघव चड्ढा ने आगे कहा, “बैठक में विस्तार से हर पहलू पर चर्चा हुई। ये अध्यादेश राष्ट्र विरोधी है। जो भी देश से प्यार करता है वह इसके विरोध में खड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने देश भर की पार्टी से इसपर समर्थन मांगा। तमाम बड़ी पार्टियों ने केजरीवाल के आह्वान पर अपना समर्थन किया। आज कांग्रेस ने इस अध्यादेश पर अपना स्टैंड क्लीयर किया। हम कांग्रेस की इस फैसले का स्वागत करते हैं। आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेगी। राष्ट्र विरोधी व्यक्ति ही इस अध्यादेश का समर्थन करेगा।” दरअसल आपको बतादें , आम आदमी पार्टी ने पहले कहा था कि वह बेंगलुरु की बैठक में तभी शामिल होगी जब कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश के विरोध में आप को अपना समर्थन देगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले अभिनेता आर. माधवन, शेयर की तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *