Punjabबड़ी ख़बर

चंडीगढ़: राज्यपाल से भगवंत मान ने की मुलाकात, पंजाब में सरकार बनाने का किया दावा पेश

पंजाब: आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1502516222834872324?s=20&t=RYouYYHP2uaUe8isbonqKA

भगवंत मान ने पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने चंडीगढ़ में कहा शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा

16 मार्च को शपथ लेंगे पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान

बता दें कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann)16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button