<meta name="description" content="तेलंगाना पुलिस ने भाजपा विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किए हैं">
Advertisement

हैदराबाद में BJP विधायक टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान

T RAJA
Share
Advertisement

नई दिल्ली:  नुपूर शर्मा के बयान के बाद देश में सांप्रादायिक तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ की एक और विवाद सामने आ गया है। इस बार हैदराबाद में BJP के विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके इस बयान के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। टी राजा के खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया।

Advertisement

सड़कों पर उतरे लोग, जमकर किया प्रदर्शन

राजा सिंह की विवादित बयान के बाद राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस पूरे मामले ने राजनीतिक रूप लेना भी शुरू कर दिया है, क्योंकि जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में AIMIM और कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग भी शामिल थे। भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजा सिंह ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

बता दें कि, टी राजा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को विरोध किया था और इस दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें