Advertisement

अधीर रंजन के बयान पर भड़की BJP, स्मृति ईरानी का बड़ा हमला- ‘देश से माफी मांगे कांग्रेस’

Share

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं

स्मृति ईरानी
Share
Advertisement

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला गर्माया हुआ है। अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस और उसके नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर राष्ट्रपति और देश से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और देश से माफी मांगनी चाहिए। 

माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं: अधीर रंजन

वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। मैंने गलती से इस शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। अब अगर आप मुझे इसके लिए फांसी देना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। BJP इसको जानबूझकर राई का पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रपत्नी’ संबोधन से शुरू हुआ विवाद
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर सम्बोधित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौधरी ने अपने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” इस बयान को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *