Advertisement

सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अधिकारी

Share
Advertisement

भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना रेजीमेंट(आर्टिलरी रेजीमेंट) में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है। तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

Advertisement

सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया तथा दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप ‘‘चुनौतीपूर्ण स्थानों’’ पर तैनात किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में महिला अधिकारियों की तैनाती भारतीय सेना में चल रहे परिवर्तन का प्रमाण है। जनवरी में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तोपखाना इकाइयों में महिला अधिकारियों को शामिल करने की घोषणा की थी। बाद में सरकार ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। 

ये भी पढ़ें: Barmer Rape Case: दरिंदगी की हदें पार! Dalit महिला पर रेप कर फेंका एसिड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *