भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में मिला शव

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey

Share

भोजपुरी सिनेमा जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे है। फैन्स के लिए आकांक्षा के ये कदम उठाना बेहद ही हैरानी की बात है। आज सुबह ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अभिनेत्री का नया गाना रिलीज हुआ था। भोजपुरी सिनेमा जगत में आकांक्षा का जाना माना नाम था।

आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 नाम की फिल्मों में काम किया था। आज ही अभिनेत्री का नया गाना भी रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम आरा कभी हारा नहीं है फैन्स के लिए विश्वास करना बेहद मुश्किल है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी सामने नही आई है। इस खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़े:Delhi पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, AAP सरकार की बड़ी पहल